विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय

विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय

संक्षेप:

पिपरवार के बचरा पंचवटी सभागार में विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की आवश्यक बैठक हुई। अध्यक्ष नागेश्वर गंझू ने संगठन के रजिस्ट्रेशन और कोर कमेटी के गठन की बात की। बैठक में 12 पंचायतों के सदस्यों ने भाग...

Jul 24, 2025 06:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार क्षेत्र के बचरा पंचवटी सभागार में गुरुवार को विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ पिपरवार की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 12 पंचायतों के संवेदक संघ के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नागेश्वर गंझू उर्फ मुखिया जी ने की, जबकि संचालन अर्जुन महतो द्वारा किया गया। बैठक में अध्यक्ष नागेश्वर गंझू ने कहा कि संघ का रजिस्ट्रेशन शीघ्र ही सर्व समिति के माध्यम से कराया जाएगा। इसके साथ ही संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कोर कमेटी के रूप में कार्य समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गठित कार्य समिति में नागेश्वर गंझू, मोहम्मद जसीम, जितेंद्र कुमार, महेश प्रसाद, सुरेश महतो, ओमप्रकाश प्रजापति, अर्जुन महतो, संजय केसरी, दीपक महतो, लक्ष्मण मंडल, राजेश महतो, जलेश्वर यादव, निर्मल महतो, सोहर महतो, राजू पासवान, कुलदीप राम, विजय महतो, सुभाष शाह, उमेश यादव, अवधेश महतो, कुडोस अंसारी, बबलू गंझू, दिनेश राम, राजेंद्र गुप्ता, राजीव प्रसाद, विजय शाह, नरेश महतो, प्रकाश महतो, इस्लाम अंसारी, अजय रविदास, रामलाल महतो, संतोष यादव, मौकेंद्र पासवान, गोल्डन आलम और रामचरण महतो को शामिल किया गया। बैठक में बसंत कुमार, दिनेश राम, उमेश यादव, सुभाष शाह, जागेश्वर यादव, प्रकाश महतो, प्रदीप महतो, मुकेश महतो, विजय साहू, परमेश्वर महतो, मनकु महतो, सुधीर महतो, पप्पू साह, सनोज महतो, धनंजय महतो, राजीव रंजन प्रसाद सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।