ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीनवंबर से शिक्षकों की फेजवाइज प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी: द्रौपदी मुर्मू

नवंबर से शिक्षकों की फेजवाइज प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी: द्रौपदी मुर्मू

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधी सभी मामलों को निपटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वर्ष नवंबर माह से फेजवाइज शिक्षकों की प्रोन्नति का काम शुरू हो...

नवंबर से शिक्षकों की फेजवाइज प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी: द्रौपदी मुर्मू
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 07 Jul 2018 02:13 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति संबंधी सभी मामलों को निपटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वर्ष नवंबर माह से फेजवाइज शिक्षकों की प्रोन्नति का काम शुरू हो जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर व अन्य प्रोन्नति के लिए जेपीएससी ने वेरिफिकेशन का काम शुरू कर हो गया है। साथ ही, शिक्षकों के सृजित पद पर नियुक्ति के बाद शिक्षक व छात्र के अनुपात में शिक्षकों के नए पद सृजित करने का काम शुरू होगा। राज्यपाल शुक्रवार को डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह के मौके पर बोल रही थीं। उन्होंने डीएसपीएम को मॉडल शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित करने के कहा। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थ में सिद्धांतवादी थे। सबको सांस्कृतिक दृष्टि से एक मानते थे और धर्म के आधार पर विभाजन के विरोधी थे। कार्यक्रम में कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा, रजिस्ट्रार डॉ एनडी गोस्वामी, डॉ यूसी मेहता आदि मौजूद थे।

डॉ मेहता पर जल्द निर्णय लिया जाएगा

राज्यपाल ने कहा कि डीएसपीएमयू के पूर्व कार्यवाहक कुलपति डॉ यूसी मेहता पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। रांची कॉलेज के विश्वविद्यालय में अपग्रेड होने के बाद भी प्राचार्य का पद विलोपित नहीं हुआ है और न ही डॉ मेहता की जिम्मेदारी तय हुई है।

कुलपति डॉ सत्यनारायण मुंडा ने कहा कि विश्वविद्यालय को यूजीसी से स्टेट यूनिवर्सिटी की मान्यता मिल गई है। इसे स्वतंत्र रूप से विभाग,अंगीभूत कॉलेजों व संबद्धता प्रदान करने का भी अधिकार मिला है। साथ ही, एमफिल और पीएचडी कोर्स को भी मान्यता मिल गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय को वित्तीय मामलों में आ रही अड़चनों का जिक्र किया। कहा कि अभी तक अकाउंट- ए और ए-1 का पैसा रांची विश्वविद्यालय में है। इसे डीएसपीएमयू में ट्रांसफर करना बाकी है।

पुरस्कृत हुए विजेता

श्यामा प्रसाद जयंती समारोह के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में- साइमा इकबाल- पहले, कौशल शर्मा- दूसरे और अंकित नंदन- तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में- देवाशीष सिंह सरदार- पहले, कीर्ति बेक- दूसरे और शंपा कर्मकार- तीसरे स्थान पर रहीं। देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में- माधव कुमार मिश्रा- पहले, प्रज्ञा कुमारी- दूसरे और प्रियंका मिर्धा व अक्षय कुमार गोप- तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डॉ मोहम्मद अयूब, डॉ भोला महतो, कार्यक्रम समन्वय डॉ अनुराग त्रिपाठी, डॉ शालिनी लाल, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ अभय कृष्ण, डॉ विनय भरत समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे। संचालन डॉ यशोधरा राठौर और डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें