ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड के 20 जिलों में पेट्रोल ने लगाया शतक

झारखंड के 20 जिलों में पेट्रोल ने लगाया शतक

गढ़वा में पेट्रोल सबसे महंगा, खूंटी में सबसे सस्ता - झारखंड में पेट्रोल व...

झारखंड के 20 जिलों में पेट्रोल ने लगाया शतक
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 16 Oct 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। जहां पहले ही कई शहरों में पेट्रोल के दाम शतक लगा चुके थे। अब सूबे के 20 जिलों में पेट्रोल के दाम सौ के पार पहुंच चुके हैं। हालांकि इस बीच राहत की बात यह है कि राजधानी समेत चार जिलों में पेट्रोल के दाम अब भी 100 रुपये प्रति लीटर से कम हैं। लेकिन इसमें दिन-प्रतिदिन हो रहे इजाफे की रफ्तार को देखकर यह लग रहा है कि जल्द ही यहां भी दाम तीन डिजीट के आंकड़े को छू लेंगे। यही नहीं राज्य के कई जिलों में डीजल की कीमतें भी 100 रुपये प्रति लीटर या इससे अधिक पर पहुंच गई हैं। शनिवार को गढ़वा में जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.50 रुपये रही। वहीं, डीजल 102 रुपये लीटर की दर से बिका। वहीं, शनिवार को खूंटी में पेट्रोल की कीमत सबसे कम 99.84 पैसे रही। वहीं, शनिवार को सबसे सस्ता डीजल पूर्वी सिंहभूम 99.35 पैसे प्रति लीटर की दर से बिका। अगर अक्तूबर की बात करें तो सिर्फ 16 दिन में पेट्रोल के दाम 3.12 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। ऐसे में एक ओर जहां घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी से पहले से ही लोग परेशान हैं, अब तेल की कीमतों में इजाफा लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है।

एक राज्य में तेल की दरों में अंतर की वजह

अलग-अलग जिलों में तेल की कीमतों में अंतर की वजह ट्रांसपोर्टेशन खर्च बताया जा रहा है। तेल कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक ऑयल डिपो से जिन जिलों की दूरी अधिक है, ट्रांसपोर्टेसन चार्ज अधिक लगने की वजह से वहां पेट्रोल व डीजल की कीमतें भी अधिक हैं। जैसे खूंटी आयल डिपो से गढ़वा की दूरी लगभग 250 किमी है। इसलिए तेल की कीमतें यहां सबसे अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के किसी भी हिस्से में तेल पहुंचाने का अलग से प्रतिकिलो लीटर/ प्रति किलोमीटर किराया जुड़ा होता है। जो जिला टू जिला दूरी के हिसाब से अलग-अलग होता है।

16 दिन में 3.12 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिर्फ अक्तूबर की बात करें तो अब तक 16 दिन में पेट्रोल की कीमत में 3 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं इसपर कब ब्रेक लगेगा पेट्रोल कंपनियों के अधिकारियों के लिेए यह कह पाना मुश्किल है।

20 जिलों में 100 या 100 से अधिक (शनिवार को पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर रुपये में)

बोकारो 100.16

चतरा 101.27

धनबाद 100.02

दुमका 100.03

गढ़वा 102.50

गिरीडीह 100.57

गोड्डा 100.79

गुमला 100.91

हजारीबाग 101.29

जामताड़ा 100.36

कोडरमा 100.68

लातेहार 101.17

लोहरदगा 100.84

पाकुड़ 100.74

पलामू 101.80

रामगढ़ 100.45

साहिबगंज 101.17

सरायकेला खरसांवा 100.03

सिमडेगा 100.58

पश्चिमी सिंहभूम 101.16

सिर्फ चार जिलों में 100 से कम हैं दाम (शनिवार को पेट्रोल की कीमत)

जिला कीमत

खूंटी 99.84 रुपये

पूर्वी सिंहभूम 99.85

रांची 99.92

देवघर 99.87

इन जिलों में डीजल लगा चुका है शतक

जिला दर(प्रति लीटर रुपये में) शनिवार को

चतरा 100.77

गढ़वा 102

गिरीडीह 100.07

गोड्डा 100.26

गुमला 100.42

हजारीबाग 100.80

कोडरमा 100.15

लातेहार 100.68

लोहरदगा 100.35

पाकुड़ 100.22

पलामू 101.31

साहिबगंज 100.64

सिमडेगा 100.09

पश्चिमी सिंहभूम 100.66

इन जिलों में 100 रुपये प्रति लीटर से कम है डीजल के दाम

बोकारो 99.66

देवघर 99.35

धनबाद 99.52

दुमका 99.51

पूर्वी सिंहभूम 99.35

जामताड़ा 99.83

खूंटी 99.36

रामगढ़ 99.96

रांची 99.44

सरायकेला खरसांवा 99.53

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें