ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजब तक लाॅकडाउन रहेगा या बढ़ेगा लोगों को भोजन मिलता रहेगा: राजद

जब तक लाॅकडाउन रहेगा या बढ़ेगा लोगों को भोजन मिलता रहेगा: राजद

राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा या आगे बढ़ता भी है तो जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन लगातार मिलता रहेगा। पार्टी द्वारा पिछले 33 दिनों से जरुरतमंदो को रिम्स परिसर में शिविर लगाकर भोजन...

जब तक लाॅकडाउन रहेगा या बढ़ेगा लोगों को भोजन मिलता रहेगा: राजद
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 12 May 2020 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय जनता दल ने कहा है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा या आगे बढ़ता भी है तो जरूरतमंदों को दो वक्त का भोजन लगातार मिलता रहेगा। पार्टी द्वारा पिछले 33 दिनों से जरुरतमंदो को रिम्स परिसर में शिविर लगाकर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। राजद की प्रदेश प्रवक्ता अनिता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हर दिन सैकड़ो की संख्या मे रांची रिम्स में इलाज कराने आये लोगों और आसपास के इलाके में रहने वाले जरूरतमंदों को राहत देने में पार्टी जुटी हुई है। एक ओर पार्टी के मंत्री सत्यानंद भोक्ता लगातार लोगों को विभिन्न तरीकों से मदद पहुंचाने में लगी है, वहीं पार्टी द्वारा खुद से लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह व युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि जितने दिन तक लॉकडाउन बना रहेगा लोगों को इसी तरह भोजन कराने की योजना चलती रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा की यदि लॉकडाउन बढ़ता भी है तो पार्टी की तैयारी में कोई कमी नहीं रहेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्य्क्ष श्याम दास सिंह ने कहा की राजद हमेशा से जरूरत मंदो के लिए मुसिबत के वक्त सेवा कार्य मे आगे बढ़ कर काम करती रही है। इसी के तहत रिम्स और आसपास के लोगो को दोनों टाइम चावल, दाल, मिक्स सब्जी के साथ अचार खिलाया जा रहा है। सफल संचालन मे श्याम दास सिंह, राजेश यादव, आशुतोश रंजन, सदाकत हुसैन अंसारी, कमलेश यादव, दिनेश कुमार, शॉकत अंसारी, इरफान अंसारी, अब्दुल गफ्फार, फिरोज अंसारी, संतोश राम सहित अन्य जुटे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें