बेड़ो में पेंशनर समाज ने मनाया काला दिवस
बेड़ो में पेंशनर समाज ने मनाया काला दिवस प्रधानमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो में पेंशनर समाज ने बुधवार को देशव्यापी आह्वान पर काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रखंड मुख्यालय बेड़ो में पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर वैलिडेशन एक्ट 2025 के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें पेंशन में कटौती या उसे बंद करने वाले कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञात हो कि भारत सरकार ने विगत 25 मार्च 2025 को पेंशनरों के विरुद्ध वैलिडेशन एक्ट पारित किया है। इसके आधार पर सरकार जब चाहे पेंशनरों के पेंशन को कम या बंद कर सकती है। इस कानून से निश्चय ही पेंशनरों के भविष्य पर खतरा बढ़ रहा है।
वहीं पेंशनधारियों का कहना है कि पेंशनर अपने जीवन के 30-40 साल सरकार की सेवा और देशहित में काम किया। साथ ही उसके आधार पर सेवानिवृत्ति के पश्चात उन्हें जीवन यापन हेतु पेंशन दी जा रही है। लेकिन यह सरकार इस पेंशन को भी बंद कर उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न करना चाहती है। सरकार की मंशा निश्चित रूप से पेशनरों के खिलाफ है। बैठक में पेंशनरों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर वह हमारे हितों पर कुठाराघात करेगी तो निश्चित रूप से आने वाले दिनों में हम चुप बैठने वाले नहीं है। वहीं मौके पर नकुल राम महथा, सुकरा केरकेट्टा, रामदयाल साहू, मिलयानुस तिग्गा, विश्वासी तिर्की तारसेन मिंज, दावलेन विश्वासी एक्का, सारा सरिता लकड़ा, चंद्रमनी कच्छप, करमी बाड़ा, अलवीना तिर्की, वर्जिनिया कुजुर, कारला बारला, तेरेसिया खेस, तरशिला टोप्पो, मंजू कच्छप, रामनारायण दूबे, विलियम बा, विनेश्वर साहू, प्रशांत कुमार सेठ, कुशल खेस, एलियस वेक, विराजी लकड़ा, एलनी बारला व जोसेफ एक्का समेत प्रखंड के दर्जनों पेंशनधारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


