Ranchi News: रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला
Ranchi News: इटकी आदर्श नगर में पेंशनर समाज की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मुश्ताक अहमद ने की। बैठक में समाज के पुनर्गठन, 30 सितंबर को स्व. सुबोध सिन्हा की पुण्यतिथि मनाने और 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी आदर्श नगर स्थित आइडियल पेंशनर भवन में रविवार को पेंशनर समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता मुश्ताक अहमद ने की। बैठक में समाज के पुनर्गठन और संगठन को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई। आगामी 30 सितंबर को वरिष्ठ पत्रकार स्व. सुबोध सिन्हा की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर इटकी रेलवे स्टेशन में स्वच्छता अभियान चलाने का फैसला लिया गया। इसके लिए रेलवे डीआरएम को पत्र भेजने का भी निर्णय लिया गया। बैठक के बाद दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी भवन दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक का संचालन बिनोद सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मोनिका कोनगाड़ी ने किया। मौके पर मो. सज्जाद, अलीहसन, अख्तर हुसैन, लियाकत हुसैन, राजेंद्र साहू, सतीश होरो, रोजदानी, नूरुल हक, राम ध्यान भगत, इजाजुल हक, सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


