सड़क दुर्घटना में एक घायल, रिम्स रेफर
शनिवार शाम बेड़ो थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 48 वर्षीय गोबरा उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। घटना सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप हुई, जब गोबरा अपने घर जा रहे थे।

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो साईं मंदिर मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समीप शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल राहगीर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बेड़ो बैरटोली गांव निवासी 48 वर्षीय गोबरा उरांव पिता सुकरा उरांव के रूप में हुई है। जिसे हरिहरपुर जामटोली पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी सुनील कच्छप ने बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ सुनील कंडुलना ने घायल गोबरा उरांव की प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार राहगीर गोबरा उरांव अपने घर जा रहे थे।
तभी अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में लिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


