ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसफाई कर्मचारियों को पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी ने सम्मानित किया

सफाई कर्मचारियों को पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी ने सम्मानित किया

रांची नगर निगम के तीन सफाई कर्मचारियों विजय उरांव, भगत कुजूर और चंद्रदेव कच्छप को पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। मौके पर बिल्डर चंदन कुमार ने कहा कि इस...

सफाई कर्मचारियों को पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी ने सम्मानित किया
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 30 Sep 2020 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची नगर निगम के तीन सफाई कर्मचारियों विजय उरांव, भगत कुजूर और चंद्रदेव कच्छप को पर्ल क्रेस्ट सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए गए। मौके पर बिल्डर चंदन कुमार ने कहा कि इस कठिन दौर में जब करोना के भय से कई बार अपनों की झिझक भी जाहिर हो रही, आपने हमें सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रांची नगर निगम के डीएमसी शंकर यादव ने सोसाइटी के इस कदम की सराहना की। वहीं वार्ड के सुपरवाइजर भेंगरा ने भी इसके लिए सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। मीना देवी और डीएवी पुंदाग की शिक्षका इंदू प्रसाद ने भी विचार रखे। पूनम निश्चल, पूजा लोहानी, रुचि झा, संगीता सिन्हा, इंदू प्रसाद, मीना देवी, रीता दास, पुनीता, अर्पना बहादुर, संचिता मुखोपाध्याय, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी देवी, प्रतिभा आदि ने कार्यक्रम की सफलता में खास योगदान दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें