Ranchi News: पर्व-त्योहारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, सुरक्षा के हर मानकों का करना होगा पालन

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पर्व-त्योहारों जैसे गणेश चतुर्थी, दुर्गापूजा और दीपावली की सुरक्षा और व्यवस्था का आकलन किया गया। उपायुक्त ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और लापरवाहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Ranchi News: पर्व-त्योहारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, सुरक्षा के हर मानकों का करना होगा पालन

Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। इसमें गणेश चतुर्थी, करम पर्व, दुर्गापूजा, दीपावली, छठ और काली पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विसर्जन और आम लोगों की सुविधा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने कहा कि पर्व-त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाएं, लेकिन सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पूजा समितियों के साथ समन्वय कर आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, यातायात एसपी राकेश सिंह, एसडीओ सदर कुमार रजत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, असुरक्षित पंडाल निर्माण, विद्युत सुरक्षा में लापरवाही या विसर्जन के दौरान नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: पर्व-त्योहारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, सुरक्षा के हर मानकों का करना होगा पालन