ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड रांचीजरियागढ़ थाना में हुई शांति समिति की बैठक

जरियागढ़ थाना में हुई शांति समिति की बैठक

कर्रा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरियागढ़ थाना परिसर में रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थाना प्रभारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में...

जरियागढ़ थाना में हुई शांति समिति की बैठक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 19 Mar 2023 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरियागढ़ थाना परिसर में रामनवमी के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। थाना प्रभारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीडीओ निशा कुमारी सिंह, सीओ वैद्यनाथ कामती, तोरपा के पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारगी के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में एसआई जयदेव सराक, राकेश मंडल, दिनेश कुमार, गोविन्दपुर मुखिया मीना देवी, जरियागढ़ मुखिया सुनिता चोचा, गंगा मुंडा, रूपेश कुमार सोनी, प्रदीप कुमार साहू, जमुना प्रसाद साहू, कृष्णा आइंद, बजरंग महतो, बलभद्र साहू, बिहारी महाराणा, नरेश नायक, देवेंद्र सिंह, कान्दु आईंद, राहुल केसरी, शंकरसन साहू, चांदमोहन साहू, सतीश सिंह, विनोद उरांव, पौलुस होरो के अलावे अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।