
बेड़ो में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
बेडो में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएसपी अशोक कुमार राम ने शांतिपूर्ण आयोजन का निर्देश दिया। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।...
बेड़ो, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक डीएसपी अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में हुई। डीएसपी ने बैठक में शांतिपूर्वक दुर्गा पूजा समारोह आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में सभी की सहभागिता और सहयोग जरूरी है। पूजा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलानेवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान ने ग्रामीणों से पर्व के दौरान पंडाल के पास सीसीटीवी से निगरानी, प्राथमिक उपचार, प्रखंड प्रशासन का मोबाइल नंबर, महिला और पुरुष के लिए टॉयलेट, डस्टबीन, बालू से भरा बोरा, प्रकाश सज्जा, मेला देखनेवाले बच्चों के पॉकेट पर मोबाइल नंबर, पिता का नाम और पता लिखकर डालने की व्यवस्था करने तथा जुआ और शराब से दूरी बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल के आसपास शांति व्यवस्था और शरारती तत्वों से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सशस्त्र पुलिस बल के जवान पूजा और मेला स्थल पर तैनात किए जाएंगे। इधर, डीएसपी ने शांति समिति के सभी सदस्यों को विसर्जन के दिन सुबह में थाना परिसर में उपस्थित होने की अपील की है। मौके पर बीडीओ राहुल उरांव, थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान, मुखिया सुशांति भगत, विधायक प्रतिनिधि करमा उरांव, पंचायत समिति सदस्य राखी भगत, विजय भगत, पूर्व मुखिया सह ग्राम प्रधान बुधराम बाड़ा, वाणी कुमार राय, कैलाश कुमार, महेबुल ओहदार, प्रकाश सिंह, बलराम सिंह, राजेश कुमार साहू, नकुल राम महथा, शरीफ बड़ाइक, रमेश गोप, विकास बंटी, नवल किशोर सिंह, शंकर बड़ाइक, संजय कच्छप, अंकित सोनी, गणेश महथा, अपूर्व लाल खन्ना, सुरेद्र महतो, कलीन्द्र सिंह और लाल विश्वनाथ शाहदेव समेत बेड़ो, पाकलमेड़ी, खत्री खटंगा, घाघरा और ईंटाचिल्द्री गांव की पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




