वन अधिकार अधिनियम की मजबूती को लेकर पत्थरगड़ी
ग्रामसभा सरसु में शनिवार को वन अधिकार अधिनियम को लागू करने के लिए पत्थरगड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेश पहान ने किया और अध्यक्षता ग्राम प्रधान गणेश बेदिया ने की। अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा मुख्य अतिथि थे। कई विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। ग्रामसभा सरसु में वन अधिकार अधिनियम को मजबूती से लागू करने के उद्देश्य से शनिवार को पत्थरगड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पत्थरगड़ी कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेश पहान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गणेश बेदिया ने की, जबकि संचालन डब्लू बेदिया ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अनगड़ा के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया सुमित्रा देवी, घासनी देवी, कोशिला देवी, अमर सिंह मुंडा, राजेश व सोहन लाल ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहजू बेदिया, परमेश्वर बेदिया, दिनेश बेदिया, बालेश्वर बेदिया, श्यामसुंदर बेदिया, मोतीलाल प्रजापति, मोहन बेदिया, सीताराम रजवार सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


