ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरिम्स में भर्ती मरीजों का दर्द: 15 साल से कर रही थीं छठ, अफसोस इस बार नहीं कर पाएंगी

रिम्स में भर्ती मरीजों का दर्द: 15 साल से कर रही थीं छठ, अफसोस इस बार नहीं कर पाएंगी

रिम्स के ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में भर्ती टिपनी देवी को छठ नहीं मनाने का मलाल है। गिरिडीह की रहने वाली 67 वर्षीय टिपनी देवी पिछले 15 वर्षों से छठ करती आई हैं। रविवार को जैसे ही छठ को लेकर बातें शुरू हुई,...

रिम्स में भर्ती मरीजों का दर्द: 15 साल से कर रही थीं छठ, अफसोस इस बार नहीं कर पाएंगी
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांची Mon, 12 Nov 2018 05:41 PM
ऐप पर पढ़ें

रिम्स के ऑर्थोपेडिक्स वार्ड में भर्ती टिपनी देवी को छठ नहीं मनाने का मलाल है। गिरिडीह की रहने वाली 67 वर्षीय टिपनी देवी पिछले 15 वर्षों से छठ करती आई हैं। रविवार को जैसे ही छठ को लेकर बातें शुरू हुई, वह भावुक हो गईं। दोनों हाथ जोड़कर कहने लगीं कि जब उनकी सास थीं उसी समय से वह छठ कर रही हैं। कभी नागा नहीं हुआ। लेकिन इस बार अफसोस है कि वह नहीं कर पाएंगी। उन्हें दुख है कि वह करना तो दूर देख भी नहीं पाएंगी। इस बार उन्होंने अपने पड़ोसी को अपना छठ करने के लिए कहा हैं। 
उन्होंने बताया कि घर में ही गिर जाने के कारण उनका पैर टूट गया। वह 17 जुलाई से ही रिम्स में भर्ती हैं। फिलहाल उन्हें ट्रैक्शन पर रखा गया है। जब तक ऑपरेशन नहीं हो जाता वह चाहकर भी घर नहीं जा सकती हैं। टिपनी देवी ऐसी अकेली नहीं हैं, जिन्हें छठ नहीं करने का मलाल है। रिम्स इमरजेंसी के बाहर ओपीडी शेड में बैठी पलामू की यशोदा देवी रो रही हैं। उनके पेट में दर्द है। कहती हैं दस साल से छठ कर रही हैं, लेकिन इस बार नहीं कर पाएंगी। तबीयत खराब हो गई है। सर्जरी वार्ड में भर्ती हजारीबाग की फूलमनी ने तो तैयारी भी कर ली थी, लेकिन चार दिन पहले उन्हें अचानक रिम्स में भर्ती होना पड़ा। अब वह भी अपना छठ दूसरे से कराएंगी।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें