पासवा का प्रतिभा सम्मान समारोह 6 जुलाई को
रांची में 6 जुलाई को पासवा का प्रतिभा सम्मान समारोह खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि होंगी। 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

रांची, वरीय संवाददाता। पासवा का प्रतिभा सम्मान समारोह 6 जुलाई को खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा। पासवा के संरक्षक डॉ. रामेश्वर उरांव के मार्गदर्शन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और उद्घाटनकर्ता के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल होंगी। पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। छात्र ईमेल और व्हाट्सऐप नंबर के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकेंगे। बोर्ड परीक्षा में 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


