Ranchi News: इटकी के पत्रकार की मां का निधन, शोक
हिन्दुस्तान, रांची
Ranchi News: इटकी के पत्रकार नौशाद अख्तर की 94 वर्षीय माता जुलेखा खातून का निधन शनिवार रात हुआ। उनका जनाजा रविवार को स्थानीय कब्रिस्तान में अदायगी किया गया। वे अपनी छः बेटों और दो बेटियों समेत परिवार को छोड़कर गईं। जनाजे में कई स्थानीय लोग शामिल हुए।

Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के स्थानीय पत्रकार नौशाद अख्तर की माता 94 वर्षीया जुलेखा खातून का शनिवार देर रात निधन हो गया। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे जनाजे की नमाज के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। अपने पीछे छह बेटे, दो बेटियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं। दिवंगत जुलेखा खातून पत्रकार नौशाद अख्तर के साथ झारखंड हज प्रशिक्षक हाजी कैसार आलम की भी मां थीं। जनाजे में शांति समिति के सदस्य, बुद्धिजीवी मंच के लोग, स्थानीय पत्रकार समेत क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


