ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीरांची रेलमंडल में नव वर्ष में यात्रियों को मिलेगी नई सौगात

रांची रेलमंडल में नव वर्ष में यात्रियों को मिलेगी नई सौगात

रांची। संवाददाता नव वर्ष में रांची रेलमंडल के यात्रियों को नई सुविधाएं मिलेगी। मार्च नव वर्ष में रांची रेलमंडल के यात्रियों को नई सुविधाएं...

रांची रेलमंडल में नव वर्ष में यात्रियों को मिलेगी नई सौगात
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 01 Jan 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

नव वर्ष में रांची रेलमंडल के यात्रियों को नई सुविधाएं मिलेगी। मार्च के अंत तक रांची स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 और 1-ए व सैलून साइडिंग को हाई लेवल प्लेटफार्म बनाया जाएगा। उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय का नवीकरण किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम तक कॉन कोर्स एरिया से लिफ्ट लगाया जाएगा। मुरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 का समतलीकरण होगा। रांची और हटिया रेलवे स्टेशन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगेगा। साथ ही मुरी स्टेशन में कोच में क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा डिबडीह डीपीएस के साथ अंडरग्राउंड पुल भी बन कर तैयार हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें