रांची। संवाददाता
नववर्ष में रांची रेलमंडल के यात्रियों को नई सुविधाएं मिलेंगी। मार्च के अंत तक रांची स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 और 1-ए व सैलून साइडिंग को हाई लेवल प्लेटफार्म बनाया जाएगा। उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय का नवीकरण किया जाएगा। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम के पास लिफ्ट लगाया जाएगा। मुरी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-2 और 3 का समतलीकरण होगा। रांची और हटिया रेलवे स्टेशन पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगेगा। साथ ही मुरी स्टेशन पर कोच में क्विक वाटरिंग सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा डिबडीह डीपीएस के साथ अंडरग्राउंड पुल भी बन कर तैयार हो जाएगा।