चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में यात्री गिरा, जवान ने बचाई जान
रांची रेलवे स्टेशन पर ओमप्रकाश अग्रवाल नामक यात्री को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया गया। ओमप्रकाश ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन असंतुलित होकर गेट के अंदर नहीं जा सके। आरपीएफ के जवानों ने उन्हें समय पर खींचकर बचा लिया। वह भुवनेश्वर से धनबाद की यात्रा कर रहे थे।

रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को ओमप्रकाश अग्रवाल (50 वर्ष) नामक यात्री को ट्रेन के नीचे आने से जवानों ने बचा लिया। धनबाद के टुंडी निवासी ओमप्रकाश ने भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से खुलते ही दौड़कर उसमें चढ़ने का प्रयास किया। लेकिन, असंतुलित होकर वह गेट के अंदर नहीं घुस सके और और हैंडल को पकड़कर कुछ दूर तक घिसटते चले गए। हालांकि, कुछ दूरी पर खड़े आरपीएफ की एएसआई विजय भारती और हेड कांस्टेबल नितेश कुमार ने उन्हें बचाने के लिए दौड़ लगा दी और खींचकर यात्री की जान बचा ली। इस बीच कुछ देर के लिए ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही।
बताया गया कि यात्री पानी पीने के लिए ट्रेन से उतरे थे। वह वापस लौटते, इस बीच ट्रेन खुल गई। वह भुवनेश्वर से धनबाद की यात्रा कर रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


