ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीन्यू नॉर्मल पॉलिटिक्स के लिए तैयार हो रही झारखंड की पार्टियां

न्यू नॉर्मल पॉलिटिक्स के लिए तैयार हो रही झारखंड की पार्टियां

कोरोना काल: कार्यकर्ता और जनता के पास आने के लिए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म की हो रही...

न्यू नॉर्मल पॉलिटिक्स के लिए तैयार हो रही झारखंड की पार्टियां
हिन्दुस्तान टीम,रांचीTue, 09 Jun 2020 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोनाकाल में राजनीति की चुनौतियों से निपटने के लिए झारखंड की पार्टियां भी न्यू नॉर्मल समाधान की तलाश में लग गई हैं। लंबे समय तक बड़ी सभाओं या बैठकों के दौर की संभावना नहीं देखते हुए नेतागण नए उपाय खोजने में लग गए हैं। क्षेत्रीय दलों में भी खुद का जनमत टिकाए रखने के लिए साइबर स्पेस में नई युक्तियों की खोज की होड़ लगी है। इसके लिए सूचना तकनीक के जानकारों से बाजाप्ता सलाह लिए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और जूम या वेबिनार जैसे तकनीक अब पुराने पड़ते दिख रहे हैं। अब जनसर्मथन को लगातार बरकरार प्रदर्शित करने के लिए और पार्टी संगठन को लगातार सक्रिय बनाए रखने के लिए भी अलग तरह के प्लेटफॉर्म की जरूरत महसूस होने लगी है।भाजपा की ओर से इसके लिए पहले से ही कई तरह के ऐप इस्तेमाल किए जा रहे हैं। कांग्रेस भी हाल के दिनों में प्रदेश नेतृत्व के स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकों की तरकीब को लगातार आजमा रही है। झामुमो की ओर से वेबिनार की योजना बनाई जा रही है। पार्टी ने संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संवाद के लिए ऐप बनाने की भी योजना बनाई है। आजसू की ओर से भी ऐप तैयार कराने की योजना है। सूचना तकनीक के दूसरे समाधानों के बारे में भी आजसू नेतृत्व विचार कर रहा है। इसके अलावा वामदलों की ओर से भी सूचना तकनीक की युक्तियों के साथ कई तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं।भाजपा: आधा दर्जन ऐप से डिजिटल पॉलिटिक्सभाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन के विभिन्न स्तरों पर संवाद के लिए प्रदेश इकाई विभिन्न प्रकार के ऐप का प्रयोग कर रही है। हम केवल इसी के भरोसे नहीं हैं। संगठन की हर स्तर की इकाई कोरोना काल में भी जीवंत दिखी। आने वाले दिनों में हम 35 लाख परिवारों तक डोर डू डोर संपर्क की योजना बना रहे हैं।कांग्रेस: लाइव सेशन का चल रहा दौरकांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि 28 मई को स्पीक अप के दौरान झारखंड के दो लाख लोग जुड़े थे। आगे भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता से संवाद करने वाले हैं। कोरोना काल में राजनीति से अधिक हमारी चिंता लोगों को राहत देने की है। जनता से जुड़ने के लिए सूचना तकनीक के कई उपायों पर विचार किया जा रहा है।झामुमो : ऐप बनाने पर चल रहा विचार झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि जल्दी ही हम पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए ऐप की संभावना देख रहे हैं। जनता से जुड़ने के लिए भी इस तरह की संभावना पर विचार किया जा रहा है। सूचना तकनीक का हर संभव उपाय जनता से जुड़ने के लिए पार्टी करेगी। न्यू नॉर्मल हमारे लिए बाधा नहीं रहेगा।आजसू: ऐप बनवाएगी पार्टी, वेबिनार भी होगाआजसू प्रवक्ता देवशरण भगत ने बताया कि आजसू पार्टी भी संगठन के भीतर संवाद के लिए ऐप तैयार कराने जा रही है। कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर अपलोड कर इसके जरिए पार्टी नेतृत्व तक संदेश पहुंचा सकते हैं। नेतृत्व के संदेश को भी जनता तक पहुंचाया जा सकता है। हम सूचना तकनीक के दूसरे उपायों की तलाश में भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें