पारस एचईसी हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत
रांची में पारस एचईसी हॉस्पिटल ने आईरिस आई हॉस्पिटल के साथ एमओयू किया है। इस साझेदारी से मरीजों को नियमित नेत्र ओपीडी, आधुनिक जांच सुविधाएं और विशेषज्ञ नेत्र सर्जरी सेवाएं मिलेंगी। झारखंड में जटिल नेत्र रोगों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ होगा।

रांची, संवाददाता। मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारस एचईसी हॉस्पिटल ने आईरिस आई हॉस्पिटल के साथ एमओयू किया है। डॉ. सुबोध ने कहा कि इस साझेदारी के तहत अस्पताल में नियमित नेत्र ओपीडी, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं तथा आधुनिक तकनीक से लैस नेत्र सर्जरी सेवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को मोतियाबिंद, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा और ओकुलोप्लास्टी सहित विभिन्न जटिल नेत्र रोगों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी। पारस हेल्थ रांची के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि इस सहयोग से झारखंड के मरीजों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


