Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsParamedical Students Strike Over Assault Incident Patients Face Emergency Care Issues
पारा मेडिकल छात्रों का दूसरे दिन कार्य बहिष्कार, आज रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

पारा मेडिकल छात्रों का दूसरे दिन कार्य बहिष्कार, आज रिम्स पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

संक्षेप:

रांची में एमबीबीएस इंटर्न के साथ मारपीट की घटना के बाद पारा मेडिकल छात्रों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। इससे मरीजों को इमरजेंसी और आईसीयू में इलाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। छात्रों ने स्वास्थ्य...

Wed, 27 Aug 2025 09:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। एमबीबीएस इंटर्न के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पारा मेडिकल छात्र बुधवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। लगातार दूसरे दिन पारा मेडिकल छात्र काम पर नहीं पहुंचे, जिससे मरीजों को इमरजेंसी, आईसीयू में इलाज और जांच कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पारा मेडिकल छात्रों की इमरजेंसी में मौजूद नहीं रहने का सीधा नुकसान इमरजेंसी में भर्ती मरीजों पर पड़ रहा है। उन्हें अपने इलाज के लिए चिकित्सकों के आने का इंतजार करना पड़ रहा है। बता दें कि जो काम पारा मेडिकल छात्रों के भरोसे हो जाया करता है, उसके लिए चिकित्सकों को आना पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिम्स के स्टाफ पारा मेडिकल कर्मियों की कमी के कारण काफी परेशानी हो रही हैं। पारा मेडिकल छात्रों ने बताया कि जबतक कार्रवाई नहीं होगी, वे काम पर नहीं लौटेंगे। स्वास्थ्य मंत्री से मिले पारा मेडिकल छात्र मारपीट की घटना और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर पारा मेडिकल छात्र स्वास्थ्य मंत्री से मिले। स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर जल्द दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। डॉ इरफान अंसारी ने पारा मेडिकल छात्रों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार को इस मामले को लेकर रिम्स जाएंगे और खुद चिकित्सकों से बात करेंगे। इसके अलावा पारा मेडिकल छात्रों ने रिम्स के अधीक्षक से भी मुलाकात की है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे जांच कर रहे हैं पर रिपोर्ट कबतक आएगी, यह बताया नहीं गया है।