ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीधनबाद में गुंडों की समानांतर सरकार : योगेन्द्र

धनबाद में गुंडों की समानांतर सरकार : योगेन्द्र

झारखंड विकास युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की हत्या पर केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि धनबाद में गुंडों की समानांतर सरकार चल...

धनबाद में गुंडों की समानांतर सरकार : योगेन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 22 Aug 2018 09:46 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विकास युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की हत्या पर केन्द्रीय प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि धनबाद में गुंडों की समानांतर सरकार चल रही है। सरकार रंजीत सिंह के हत्यारों और लोदना में रूपेश पासवान पर गोलीबारी करने वालों को अविलंब गिरफ्तार करे। साथ ही धनबाद के एसएसपी को अविलंब हटाए।

पार्टी कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से विधि व्यवस्था नहीं संभल रही है। धनबाद के जनप्रतिनिधि गुंडों को पाल रहे हैं। यहां तक कि विधायक स्वयं गुंडागर्दी कर रहे हैं। राज्य में अपराधियों का मनोबल चरम पर है। उन्होंने कहा कि झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार की सुबह धनबाद की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं और उसी दिन शाम में रंजीत सिंह की हत्या कर दी जाती है। राज्य सरकार लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पक्ष-विपक्ष का नजरिया रखती है। रंजीत सिंह ने एसएसपी, एसपी और थाना प्रभारी को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। मौके पर केन्द्रीय सचिव संतोष कुमार और महिला मोर्चा की अध्यक्ष शोभा यादव मौजूद थीं।

अपराधी बेलगाम : राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने रंजीत सिंह की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य के अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है। राजनीतिक हत्याएं चिंता का विषय है। सरकार हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें