ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीहजारीबाग के पंकज रजक भारत की हॉकी टीम में चुने गए

हजारीबाग के पंकज रजक भारत की हॉकी टीम में चुने गए

हजारीबाग के पंकज रजक का चयन मलेशिया में होनेवाली आठवीं सुल्तान आफ जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में किया गया है। व गोलकीपर के रूप में चयनित हुए हैं। हजारीबाग निवासी पंकज पहले भारतीय खेल...

हजारीबाग के पंकज रजक भारत की हॉकी टीम में चुने गए
खेल संवाददाता,रांचीSat, 22 Sep 2018 01:53 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग के पंकज रजक का चयन मलेशिया में होनेवाली आठवीं सुल्तान आफ जोहोर कप हॉकी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में किया गया है। व गोलकीपर के रूप में चयनित हुए हैं। हजारीबाग निवासी पंकज पहले भारतीय खेल प्राधिकरण के रांची स्थित सेंटर में प्रशिक्षु थे। उसके बाद ओडिशा चले गए जहां वह सेल की टीम से संविदा पर खेल रहे हैं। पंकज इससे पहले अंडर 19 जूनियर इंडिया टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 
पंकज एवम उनके कोच कोलेसव्र गोप को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,महासचिव विजय शंकर सिंह,शशिकांत प्रसाद,रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी,उपेन्द्र सिंह,माइकल लाल, धर्मेंद्र सिंह, असुंता लकड़ा,आश्रिता लकड़ा,प्रतिमा बरवा व हॉकी झारखंड के अन्य पदधारियों नेे बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें