ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीपंकज मित्र रेवांत मुक्तिबोध साहित्य सम्मान से सम्मानित

पंकज मित्र रेवांत मुक्तिबोध साहित्य सम्मान से सम्मानित

रांची के कथाकार पंकज मित्र को शनिवार को लखनऊ में रेवांत मुक्तिबोध साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रख्यात उपन्यासकार गिरिराज किशोर ने सम्मानित करते हुए पंकज मित्र की रचनाओं पर चर्चा की। कथाकार...

पंकज मित्र रेवांत मुक्तिबोध साहित्य सम्मान से सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSun, 17 Dec 2017 01:25 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची के कथाकार पंकज मित्र को शनिवार को लखनऊ में रेवांत मुक्तिबोध साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रख्यात उपन्यासकार गिरिराज किशोर ने सम्मानित करते हुए पंकज मित्र की रचनाओं पर चर्चा की। कथाकार किरण सिंह ने पंकज मित्र की कहानियों पर विस्तृत आलेख पाठ किया। रचनाकार अखिलेश ने पंकज की रचनाओं के वैशिष्ट्य की चर्चा की व उन्हें वर्तमान समय का उत्कृष्ट लेखक बताया। आलोचक अवधेश मिश्र ने कुछ रचनाओं की चर्चा की। वरिष्ठ आलोचक वीरेन्द्र यादव ने पंकज मित्र की कथायात्रा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथाकार शिवमूर्ति ने की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें