गैस संकट में पैनिक बुकिंग बनी बड़ी वजह

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

उपभोक्ता जरूरत से पहले ही बार-बार बुकिंग कर रहे, एजेंसियों में तीन हजार से अधिक सिलेंडरों का बैकलॉग

गैस संकट में पैनिक बुकिंग बनी बड़ी वजह

संवाददाता। रांची शहर में घरेलू गैस की किल्लत के बीच अब पैनिक बुकिंग ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। उपभोक्ता जरूरत से पहले ही बार-बार बुकिंग कर रहे हैं, जिससे गैस एजेंसियों पर असामान्य दबाव बन गया है। हालात यह है कि अधिकांश एजेंसियों में तीन हजार से अधिक सिलेंडरों का बैकलॉग हो चुका है और सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है।गैस एजेंसियों के कार्यालयों और गोदामों में रविवार को भी भीड़ देखी गई। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए 2 से 3 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी कतारों के कारण होम डिलीवरी व्यवस्था भी चरमरा गई है और कई इलाकों में गाड़ियां देर से पहुंच रही हैं।

एजेंसियों का कहना है कि लगातार कॉल और बार-बार बुकिंग के प्रयास से सिस्टम पर भी दबाव बढ़ गया है। खासकर इंडेन के उपभोक्ताओं को बुकिंग में अधिक परेशानी हो रही है, जिससे लोग सीधे कार्यालय पहुंच रहे हैं और भीड़ बढ़ रही है। स्थिति को और जटिल बना रहे हैं वे उपभोक्ता, जो वर्षों से गैस नहीं ले रहे थे और अब अचानक सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। ऐसे कनेक्शन इनऑपरेटिव हो चुके हैं, जिन्हें दोबारा चालू कराने की प्रक्रिया लंबी है, लेकिन उपभोक्ता इसे समझने को तैयार नहीं हैं। एजेंसियों ने अपील की है कि उपभोक्ता जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें, ताकि आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।