दो महीने से बंद पंचघाघ जलप्रपात, सैलानियों में निराशा
खूंटी जिले का प्रसिद्ध पंचघाघ जलप्रपात लगभग दो महीने से बंद है। भारी बारिश के कारण इसे सुरक्षा के लिए बंद किया गया था, लेकिन अब मौसम सामान्य होने के बावजूद इसे नहीं खोला गया है। इससे सैलानी मायूस होकर...

मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचघाघ जलप्रपात जिला प्रशासन के आदेश पर लगभग दो महीने से बंद है। भारी बारिश के दौरान सुरक्षा कारणों से जलप्रपात को बंद किया गया था, लेकिन अब मौसम सामान्य होने के बावजूद लोगों के लिए नहीं खोला गया है। इससे बाहरी जिलों से आने वाले सैकड़ों सैलानी रोजाना मायूस होकर लौट रहे हैं। पर्यटन मित्रों का कहना है कि जलप्रपात की धारा अब सामान्य हो चुकी है, फिर भी बंद रहने से उन्हें सैलानियों के साथ झड़प झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र अवलोकन कर जलप्रपात खोलने की मांग की है।
वहीं, जलप्रपात से जुड़े छोटे-बड़े व्यवसाय ठप पड़ने से कई लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




