पनाश में जापानी थीम ‘सकुरा’ के रंग में रंगे विद्यार्थी
रांची के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस में पनाश-2026 महोत्सव का समापन हुआ। इस वर्ष की थीम 'सकुरा मत्सुरी' थी, जो नई शुरुआत और जीवन के उल्लास को दर्शाती है। विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बीआईटी मेसरा ने बिजनेस क्विज जीती, जबकि गायन और फोटोग्राफी में संत जेवियर्स कॉलेज ने बाजी मारी।

रांची, विशेष संवाददाता। जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव पनाश-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘सकुरा मत्सुरी’ पर आधारित थी, जो जापान के प्रसिद्ध चेरी ब्लॉसम मौसम से प्रेरित है। यह थीम नई शुरुआत, ऊर्जा और जीवन के उल्लास को दर्शाती है। इस दो दिवसीय आयोजन में संत जेवियर्स कॉलेज, बीआईटी मेसरा और अमिटी विश्वविद्यालय सहित राज्य के विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया। महोत्सव के दौरान आयोजित जिज्ञासा 5.0 बिजनेस क्विज में बीआईटी मेसरा की टीम विजेता रही, जबकि एक्सआईएसएस को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
गायन प्रतियोगिता सुरसंग्राम में संत जेवियर्स कॉलेज के सक्षम ने प्रथम और एक्सआईएसएस की तृष्णा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह फोटोग्राफी में संत जेवियर्स कॉलेज की सोनाली बरला ने बाजी मारी। रील मेकिंग में अमिटी विवि के विवेक तिग्गा प्रथम और एक्सआईएसएस के राहुल व अर्नव द्वितीय स्थान पर रहे। फियरलेस फीस्ट में एक्सआईएसएस की आर स्क्वॉयर और द रॉ स्टार्स की टीमें क्रमशः पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। आयोजन के अंतिम दिन बैटल ऑफ बैंड्स की संगीतमय प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का सबसे मुख्य आकर्षण वॉक द रैंप प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने फैशन कौशल का प्रदर्शन किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




