ईश्वर के कई रूप, हर रूप में आस्था और विश्वास एक समान: शिल्पी

Oct 05, 2025 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में संत फ्रांसिस चर्च, बनहोरा में पल्ली दिवस का आयोजन हुआ। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी भागीदारी के बिना संतुलित परिवार और...

ईश्वर के कई रूप, हर रूप में आस्था और विश्वास एक समान: शिल्पी

रांची, वरीय संवाददाता। संत फ्रांसिस चर्च, बनहोरा में रविवार को पल्ली दिवस का आयोजन किया गया। इसी के साथ मांडर विकारिएट कैथोलिक महिला संघ की 56वीं वार्षिक आमसभा भी संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि-पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने देश की धर्मनिरपेक्ष संस्कृति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईश्वर के कई रूप हैं, लेकिन हर रूप में उनके प्रति आस्था और विश्वास एक समान है। महिलाओं की भागीदारी आवश्यक मंत्री ने समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि कई आंदोलनों को महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने ही सफल बनाया है।

कहा, महिलाओं की भागीदारी के बगैर संतुलित परिवार और समाज की परिकल्पना बेमानी होगी। इस अवसर पर फादर एंथोनी हेब्रम, फादर सुमन एक्का, फादर मनोज कुल्लू, फादर विपिन कंडुलना, सुधा, सेराफिन मिंज, मारखा टोप्पो, रोशन तिग्गा, शिला तिग्गा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;