ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीसावन में पहाड़ी बाबा के ऑनलाइन दर्शन होंगे

सावन में पहाड़ी बाबा के ऑनलाइन दर्शन होंगे

-ऑनलाइन विशेष पूजा और रुद्राभिषेक की भी सुविधा -इस सावन में श्रद्धालु मंदिर जाकर...

सावन में पहाड़ी बाबा के ऑनलाइन दर्शन होंगे
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 23 Jul 2021 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। प्रमुख संवाददाता

सावन माह में श्रद्धालु पहाड़ी मंदिर का ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। ऑनलाइन विशेष पूजा और रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालू अपने नाम से पूजा होते देख भी सकते हैं। विशेष पूजन के लिए 101 और रुद्राभिषेक के लिए 1101 रुपये का शुल्क तय किया गया है। विशेष पूजा और रुद्राभिषक कराने के लिए मंदिर की वेबसाइट pahadimandirranchi.com पर राशि जमा की जा सकती है। राशि जमा करने के बाद निर्धारित समय पर मंदिर के पंडित पूजा संपन्न कराएंगे। विशेष पूजा में 11 बेलपत्र, एक लोटा गंगाजल बाबा को अर्पित किया जाएगा। रुद्राभिषेक में बाबा को दूघ, गंगाजल, पुष्प आदि अर्पित किया जाएगा।

सावन 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी आम लोग मंदिर जाकर बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके लिए पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की है। समिति के कोषाध्यक्ष अभिषेक आनंद के अनुसार पहाड़ी बाबा के देश-विदेशों में लाखों भक्त हैं। कई ऐसे भक्त हैं जो सावन में निश्चित रूप से रुद्राभिषेक कराते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए ऑनलाइन पूजन की व्यवस्था की गई है। सावन में मंदिर परिसर में भीड़ न हो इसको लेकर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। मंदिर का मुख्य गेट नहीं खुलेगा। सरकारी पूजा में सिर्फ सीमित लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें