बेड़ो में बाजारटांड़ व बारीडीह जतरा बागीचा में पड़हा जतरा समारोह आज

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

बेदो प्रखंड में बुधवार को दो स्थानों पर पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन होगा। बेड़ो बाजारटांड़ में 60वां और बारीडीह जतरा बागीचा में 37वां वार्षिक समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री और विधायक के परिवार के सदस्य करेंगे, जिसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन होगा।

बेड़ो में बाजारटांड़ व बारीडीह जतरा बागीचा में पड़हा जतरा समारोह आज

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड में दो अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बेड़ो बाजारटांड़ में 60वां वार्षिक पड़हा जतरा महोत्सव सह हीरक जयंती समारोह और बारीडीह जतरा बागीचा में तीन जून को 37वां वार्षिक पड़हा जतरा समारोह आयोजित होगा। दोनों स्थलों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। बेड़ो बाजारटांड़ समारोह और शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व शिक्षा मंत्री स्व करमचंद भगत के पुत्र और बेड़ो पड़हा जतरा संचालन समिति के संरक्षक सह विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रवींद्रनाथ भगत करेंगे। वहीं बारीडीह जतरा बागीचा में आयोजित समारोह और शोभायात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक स्व विश्वनाथ भगत की पत्नी सह पड़हा संचालन समिति ट्रस्ट की मुख्य संरक्षक और अध्यक्ष नीलमणि भगत करेंगी।

दोनों स्थलों पर पड़हा राजाओं के नेतृत्व में खोड़हा टीमों की ओर से पारंपरिक निशानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें लकड़ी से बने हाथी, घोड़ा, बाघ, तेंगरा छाता, मगरमच्छ, रम्पा चल्पा, झंडा, ढोल, ढाक, नगाड़ा, रणभेरी और मांदर जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र शामिल रहेंगे, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे। समारोह में राज्य के मशहूर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें मंत्री, विधायक, सांसद, शिक्षाविद और समाजसेवी शामिल होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।