ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, सूरज हेड बॉय और श्रेया हेड गर्ल बनीं

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 2026-27 के छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सूरज कुमार सिंह को हेड बॉय और श्रेया सिंह को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। नए सदस्यों को नेतृत्व और आदर्श बनने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र नेतृत्व के महत्व पर भी चर्चा की गई।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, सूरज हेड बॉय और श्रेया हेड गर्ल बनीं

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सूरज कुमार सिंह को हेड बॉय और श्रेया सिंह को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। साथ ही चारों सदनों के प्रीफेक्ट्स ने भी पदभार ग्रहण किया। शैक्षणिक निदेशिका डॉ. सिमी मेहता ने नए कैबिनेट सदस्यों को आत्मविश्वास और दूरदृष्टि के साथ नेतृत्व करने तथा साथियों के लिए आदर्श बनने हेतु प्रेरित किया। प्रभारी विवेक गुप्ता ने एक प्रगतिशील विद्यालय समुदाय के निर्माण में छात्र नेतृत्व की महत्ता पर बल दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।