
2157 स्कूलों की छात्राओं को नहीं मिल पा रही छात्रवृत्ति
सावित्रीबाई फुले किशोरी छात्रवृत्ति का नहीं मिल पा रहा लाभ, स्कूलों से अब तक नहीं जारी हो सका एक भी आवेदन, ई विद्या वाहिनी के माध्यम से किया जाना है आ
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के 2157 सरकारी स्कूलों की छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल पा रही है। इन स्कूलों ने अब तक ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से आवेदन नहीं किया है। इस वजह से आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इनमें अधिकांश मीडिल स्कूल या फिर अपग्रेडेड हाई स्कूल हैं, जिनकी छात्राओं को यह राशि नहीं मिल सकी है। ये स्कूल यू-डायस पर अपनी छात्राओं का नाम नहीं चढ़ा सके हैं। इसमें यह भी समस्या आ रही है कि जो मीडिल स्कूल हैं, वहां की छात्राओं का यू डाइस में आंकड़ा नहीं चढ़ा।

वहीं, जो हाईस्कूल या फिर अपग्रेटेड हाईस्कूल में नामांकन कराई हैं, उनका भी नाम यू डाइस में नहीं जुड़ सका है। इसकी वजह से छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। इसमें सबसे ज्यादा 405 स्कूल पलामू जिले के हैं, जहां की छात्राओं को यह नहीं मिल पा रही है। वहीं, गिरिडीह 298, गुमला 208, रांची के 196, गोड्डा 122 और साहिबगंज के 116 स्कूल की छात्राएं इसका लाभ नहीं ले पा रही हैं। इससे राज्य के 2157 स्कूलों की एक लाख से अधिक छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। किस कक्षा के लिए कितनी राशि आठवीं - 2500 नौवीं - 2500 10वीं - 5000 11वीं - 5000 12वीं - 5000 जिलों के कितने स्कूलों ने नहीं किया एक भी आवेदन जिला स्कूलों की संख्या बोकारो 16 चतरा 13 देवघर 36 धनबाद 43 दुमका 73 गढ़वा 97 गिरिडीह 298 गोड्डा 122 गुमला 208 हजारीबाग 49 जामताड़ा 05 खूंटी 76 कोडरमा 11 लातेहार 69 लोहरदगा 20 पाकुड़ 61 पलामू 405 पश्चिमी सिंहभूम 73 पूर्वी सिंहभूम 43 रामगढ़ 16 रांची 196 साहिबगंज 116 सरायकेला 24 सिमडेगा 74

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




