सरला बिरला पब्लिक स्कूल की राधिका लोधा 98.6% अंकों के साथ बनीं टॉपर

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। 94 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। राधिका लोधा 98.6% के साथ स्कूल टॉपर रहीं, जबकि समृद्धि पोद्दार ने 98% और अमन अग्रवाल, नव्या राज और आश्रय अरोड़ा ने 97.8% अंक प्राप्त किए।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल की राधिका लोधा 98.6% अंकों के साथ बनीं टॉपर

रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के 94 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम में राधिका लोधा 98.6% अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहीं। समृद्धि पोद्दार ने 98% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि अमन अग्रवाल, नव्या राज और आश्रय अरोड़ा 97.8% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की लगन और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम बताया।

टॉपर राधिका लोधा ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।-----------------------------टॉप तीनराधिका लोधा 98.6 प्रतिशतसमृद्धि पोद्दार 98 प्रतिशतअमन अग्रवाल 97.8 प्रतिशतनव्या राज 97.8 प्रतिशतआश्रय अरोड़ा 97.8 प्रतिशत

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।