गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विज्ञान में अशप्रीत कौर और निम्मी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य में निशी कुमारी ने 92 प्रतिशत और कला में करुणा कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार

रातू, प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीनों संकायों में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत का परिचय दिया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार विज्ञान संकाय में अशप्रीत कौर और निम्मी कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वाणिज्य संकाय में निशी कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में टॉप किया।

वहीं कला संकाय में करुणा कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। सफल छात्रों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी विजय ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उम्मीद जताई कि छात्र आगे भी इसी तरह मेहनत कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।