सीबीएसई 10वीं में संत माईकल की टॉपर बनी नंदनी

Apr 17, 2026 07:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

सेंट माइकल 2 स्कूल, मुरी के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नंदनी कुमारी ने 93% अंक प्राप्त कर टॉपर बनीं। अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन अंक हासिल किए। विद्यालय के निदेशक और प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर परिणाम की आशा व्यक्त की।

सीबीएसई 10वीं में संत माईकल की टॉपर बनी नंदनी

सिल्ली, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में संत माईकल 2 स्कूल, मुरी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। छात्र-छात्राओं की सफलता पर शिक्षक, अभिभावक और प्रबंधन समिति ने प्रसन्नता जताई। विद्यालय की छात्रा नंदनी कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रिया राज ने 91.2 प्रतिशत, मनीष कुमार महतो ने 91 प्रतिशत, जास्मिन परवीन ने 91 प्रतिशत, अतरी कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।इसके अलावा मित कुमार ने 88.2 प्रतिशत, नेहा महतो एवं नितिन कुमार ने 87.4 प्रतिशत, नेहा सिंह पातर ने 87.2 प्रतिशत तथा सौमिया ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय

के निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रूपेश कुमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अभिभावकों के विश्वास और सहयोग से ही यह सफलता संभव हुई है।वहीं विद्यालय के प्राचार्य सीएल प्रजापति ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को आगे भी मेहनत करने की प्रेरणा दी। परिणाम आने के बाद विद्यालय में जश्न का माहौल रहा और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।