डीएवी बरियातू में हर्षिता, दिवा श्री और अदिति टॉपर
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीरांची में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय में हर्षिता अग्रवाल ने 97.8%, विज्ञान संकाय में दिवा श्री ने 97.6% और कला संकाय में अदिति सिसोदिया ने 97.6% अंक प्राप्त किए। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

रांची। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा (एसएससीई-2026) में डीएवी पब्लिक स्कूल, बरियातू के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वाणिज्य संकाय के टॉप तीन में हर्षिता अग्रवाल 97.8%, अमन राजगढ़िया 96.2% और आकांक्षा मेहता 94.4% शामिल हैं। विज्ञान संकाय की टॉपर दिवा श्री 97.6% अंक, सेजल सौम्या 96% और अनुप्रिया कुमारी 94.4% रहीं। कला संकाय में अदिति सिसोदिया 97.6%, नैन्सी वर्मा और प्रीत रंजन 94% और अक्षिता सिंह 93.4% अंक के साथ अव्वल रहीं। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
ये भी पढ़ें:द विजडम ग्लोबल स्कूल की टॉपर बनीं गुरशरण कौर
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


