टेरो प्लस टू स्कूल के छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
टेरो प्लस टू स्कूल की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड क्षेत्र स्थित

बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय टेरो के इंटरमीडिएट वाणिज्य व कला संकाय का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। जहां कला संकाय में करुणा कुमारी ने 433 अंक प्राप्त कर प्रथम, मुस्कान कुमारी 425 अंक प्राप्त कर दूसरा और निकिता तिग्गा 395 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल में कुल 32 परीक्षार्थियों में कला संकाय से 30 प्रथम श्रेणी और एक द्वितीय श्रेणी में सफल हुए। वहीं वाणिज्य संकाय में एक परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में सफल हुए। विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। वहीं प्रभारी प्रधानाचार्य कलावती कुमारी ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम बताया।
उन्होंने ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


