विद्या भारती झारखंड के 3,058 विद्यार्थी सफल

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में विद्या भारती झारखंड प्रांत के 33 सीबीएसई विद्यालयों का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। 3,058 छात्रों में से 1,829 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। रेहान फैजल ने 98% अंक हासिल कर पूरे प्रांत में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रदेश सचिव ने छात्रों की मेहनत की सराहना की।

विद्या भारती झारखंड के 3,058 विद्यार्थी सफल

रांची। विद्या भारती झारखंड प्रांत के सीबीएसई से संबद्ध 33 विद्यालयों का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। इस वर्ष कुल 3,058 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 1,829 प्रथम श्रेणी, 705 द्वितीय और 71 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल रहे, जबकि 393 छात्रों को पूरक श्रेणी प्राप्त हुई। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रेहान फैजल ने 98% अंक प्राप्त कर पूरे प्रांत में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी मेहनत को सराहा। वहीं, प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्या भारती विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को निरंतर बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।