टेंडर हार्ट स्कूल में सुमन शाहदेव टॉप पर
रांची के टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। आर्ट्स में सुमन शाहदेव ने 97%, विज्ञान में श्रीयम चन्द्र रमन ने 96.2% और कॉमर्स में मंजर अली ने 92.2% अंक प्राप्त किए। कुल 33 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए।

रांची, संवाददाता। सीबीएसई द्वारा जारी 12वीं बोर्ड परिणाम में टेंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्ट्स में सुमन शाहदेव 97 प्रतिशत, विज्ञान में श्रीयम चन्द्र रमन 96.2, जबकि कॉमर्स में मंजर अली 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे। 33 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किये। विद्यालय की प्राचार्या उषा किरण झा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। आर्ट्ससुमन शाहदेव - 97%वेदिका रवि - 94.8%तृप्ति कुमारी - 92.4%विज्ञानश्रीयम चन्द्र रमन - 96.2%लिप्स स्वर्णीमा - 95.4%शिखा महतो - 94.6%शुभम कुमार गुप्ता - 94.6%कॉमर्समंजर अली - 92.2%अनमोल भारती - 91%चंदन चौधरी - 90.2%
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


