आईटी ने एसएफटी फाइलिंग और नए नियमों से कराया अवगत

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में आयकर निदेशक मो. शादाब अहमद के दिशा-निर्देशों में जिला अवर निबंधन कार्यालय में एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय नियमों और नए बदलावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयकर अधिकारी संजीव कुमार दास ने स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की फाइलिंग पर जोर दिया।

आईटी ने एसएफटी फाइलिंग और नए नियमों से कराया अवगत

रांची, वरीय संवाददाता। आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) पटना मो. शादाब अहमद के दिशानिर्देश और अपर आयकर निदेशक रंजीत कुमार मधुकर के मार्गदर्शन में रांची के जिला अवर निबंधन कार्यालय (एसआरओ) में एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

जिला अवर निबंधक दिलीप कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वित्तीय नियमों और नए बदलावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी (आई एंड सीआई) संजीव कुमार दास ने 'स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन' (एसएफटी) की सही फाइलिंग और वैधानिक दायित्वों के पालन पर जोर दिया।

नई जानकारी और प्रक्रियाएं

उन्होंने नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत आए बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे बेहतर स्वैच्छिक अनुपालन किया जा सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने प्रमुख फॉर्म जैसे- फॉर्म 97, 98, 165 और 166 को निर्धारित समय पर ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया और इसमें आने वाली तकनीकी दिक्कतों के समाधान साझा किए। कार्यक्रम का संचालन आयकर निरीक्षक राम अयोध्या कुमार ने किया, जिन्होंने पीपीटी के माध्यम से निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन की थ्रेशोल्ड लिमिट और पैन की अनिवार्य कोटिंग के बारे में विस्तार से समझाया। मौके पर आयकर निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, कर सहायक नितीश कुमार सिंह सहित निबंधन कार्यालय के करीब 40 कर्मचारी उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कौन थे?−
मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी (आई एंड सीआई) संजीव कुमार दास थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi Newsआईटी ने एसएफटी फाइलिंग और नए नियमों से कराया अवगत