Ranchi News: एसएसएलसी ने एनर्जी भवन के निर्माण श्रमिकों को बांटी सामग्री
Ranchi News: रांची के स्वामसिद्ध लेडीज क्लब ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के नए कार्यालय निर्माण में जुटे श्रमिकों के लिए विशेष आउटरीच पहल आयोजित की। श्रमिकों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे इंडक्शन कुकटॉप, बर्तन और राशन सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करना और उनकी दिनचर्या को सुगम बनाना है।

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। स्वामसिद्ध लेडीज क्लब (एसएसएलसी) की ओर से एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के नए कार्यालय परिसर ‘एनर्जी भवन’ के निर्माण में जुटे श्रमिकों के लिए विशेष आउटरीच पहल का आयोजन किया गया। रांची के बाहरी क्षेत्र में निर्माणाधीन इस परिसर के श्रमिकों को दैनिक जरूरतों का सामान वितरित किया गया। क्लब द्वारा श्रमिकों को इंडक्शन कुकटॉप, बर्तन और आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। क्लब के सदस्यों ने कहा कि निर्माण श्रमिक इस आधुनिक परिसर को आकार देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने और उनकी दिनचर्या को सुगम बनाने के उद्देश्य से ही यह सामाजिक पहल की गई है।
एसएसएलसी अध्यक्ष अनीता दाश, वरिष्ठ सदस्य प्रीति कानूनगो, नीता दास, कोषाध्यक्ष अनीता प्रसाद तथा महासचिव व कल्याण सचिव दीपा केशरी उपस्थित थीं।


