मुरहू में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म पर लोगों में आक्रोश
मुरहू थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर लोगों में आक्रोश है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन से आरोपी की गिरफ्तारी, पीड़िता को चिकित्सा सुविधा और न्याय की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

खूंटी, संवाददाता। मुरहू थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची के साथ क्रूरतापूर्वक हुए दुष्कर्म का जिले में चहुंओर निदा हो रही है, लोगों में आक्रोश है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 13 अप्रैल को हुई जघन्य दुष्कर्म की घटना को लेकर एसडीएम दीपेश कुमारी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने की। प्रकाश टूटी ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि यह पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़िता को बेहतर चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और जल्द न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।
साथ ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी। ↓अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभव सभी आवश्यक कदम उठा रहा है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में एबीवीपी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हीरांजली हेमरोम, मधुवा मुंडा, सुखराम हेमरोम और कांडे मुंडा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


