ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीभाजपा में सांगठनिक फेरबदल 26 से शुरू होगी

भाजपा में सांगठनिक फेरबदल 26 से शुरू होगी

भाजपा में सांगठनिक फेरबदल की प्रक्रिया 26 जनवरी से शुरू हो जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक रचना का काम बूथ स्तर से शुरू होगा। बूथ कमेटी, जिला और मंडल...

भाजपा में सांगठनिक फेरबदल  26 से शुरू होगी
हिन्दुस्तान टीम,रांचीSat, 25 Jan 2020 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा में सांगठनिक फेरबदल की प्रक्रिया 26 जनवरी से शुरू हो जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक रचना का काम बूथ स्तर से शुरू होगा। बूथ कमेटी, जिला और मंडल अध्यक्ष का मनोनयन होगा। इस बीच में प्रदेश अध्यक्ष का भी मनोनयन किया जाएगा। सारी प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। राष्ट्रीय महामंत्री शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता का चयन कब तक होगा, इस पर अरुण सिंह ने कहा कि बहुत जल्द निर्णय ले लिया जाएगा।

सरकार पर साधा निशाना

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज्य की शुरुआत हो गई है। सरकार गठन के एक माह के अंदर ही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोग इतने कम समय मे ही त्राहिमाम कर रहे हैं। कांग्रेस झामुमो और राजद तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह, लोहरदगा में घटी घटनाएं इसका ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि तबरेज अंसारी की हत्या पर कांग्रेस के नेता ट्वीट करने में नहीं चूकते हैं। अब आदिवासियों की हत्या पर कांग्रेस की सोनिया, राहुल, गुलाम नबी पर चुप क्यों हैं? यहां आकर पीड़ित परिवारों से मिलने की जगह कांग्रेस नेता चुप्पी साधे हुए हैं।

सीएए पर दोहरी नीति अपनाया जा रहा

अरुण सिंह ने कहा कि जब सीएए के विरोध में रैली निकली है, या धरना होता है, तो सबकुछ ठीक रहता है। जैसे ही इसके पक्ष में रैली निकाली जाती है, हमला शुरू हो जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालय तक से हमला हो रहा है। सरकार एक समुदाय को खुश करने में लगी है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। यह नागरिकता लेने नहीं देने की बात करता है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है। कांग्रेस ने झामुमो को समर्थन दिया। वह पूरा वसूल करेगी। कांग्रेस दबाव की राजनीति करती है। इसलिए अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है।

भाजपा चुप नहीं बैठेगी

राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि पार्टी को विधानसभा में भले ही 25 सीट आई हो, लेकिन सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ही है। उसे 50 लाख लोगों को वोट मिला है। पार्टी गुदड़ी कांड और लोहरदगा मामले में चुप नहीं बैठेगी। हमारी मांग है कि सरकार आदिवासियों की हत्या करने वाले को तत्काल गिरफ्तार करे और उन्हें कड़ी सजा दे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें