Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsOnline Trading Fraud Ranchi Man Loses 4 58 Lakhs in Cyber Crime
युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.58 लाख की ठगी

युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.58 लाख की ठगी

संक्षेप: रांची के मनीष गुप्ता के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.58 लाख रुपए की ठगी हुई। उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। मनीष ने एक ग्रुप से जुड़कर पैसे जमा किए, लेकिन जब निकासी करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने और पैसे मांगने का दबाव डाला। अंततः उनका ट्रेडिंग अकाउंट लॉक कर दिया गया।

Tue, 4 Nov 2025 09:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। गिरिडीह जिला के कोलडीहा निवासी मनीष गुप्ता के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.58 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, मनीष गुप्ता वर्तमान में रांची स्थित मैनकाइंड फार्मा में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को व्हाट्सऐप से उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। एक माह तक ग्रुप की गतिविधियां देखने के बाद उन्होंने छह अक्तूबर को ग्रुप एडमिन से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें एक वेबसाइट से जुड़ने के लिए कहा गया। मनीष ने बताया कि सात अक्तूबर को उन्होंने एक कंपनी के खाते में एक लाख जमा किए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसी दिन यूपीआई के जरिए 70 हजार रुपए फिर भेजे। इसके बाद उन्होंने तीन बार ट्रेडिंग की। 14 अक्तूबर को आरोपियों ने उन्हें आईपीओ सबसक्रिप्शन के लिए प्रेरित किया, जिसके लिए 15 अक्तूबर को उन्होंने नायारणी इंटरप्राइजेज के खाते में 1.98 लाख और नौ हजार रुपए जमा किए। ट्रेडिंग के बाद उन्हें 20 अक्तूबर को 19.28 लाख का कैपिटल दिखाया गया। जब उन्होंने राशि निकालने की बात की तो आरोपियों ने आठ लाख और जमा करने का दबाव बनाया, अन्यथा राशि फ्रीज़ करने की धमकी दी। मनीष द्वारा भुगतान से इनकार करने पर उनका ट्रेडिंग अकाउंट 29 अक्टूबर को लॉक कर दिया गया।