
झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से ऑनलाइन काव्य गोष्ठी
झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच ने वसंत पंचमी पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। गोष्ठी की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसमें साहित्यकारों ने मां सरस्वती और वसंत ऋतु पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं।
रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड हिन्दी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर शनिवार को ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंच के कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने की। गोष्ठी का शुभारंभ सुनीता कुमारी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इस आयोजन में साहित्यकारों ने मां सरस्वती के भक्ति-गीत, राष्ट्र-महिमा और वसंत ऋतु की सुंदरता पर आधारित कविताएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ करने वालों में संगठन से जुड़े गीता चौबे, डॉ. गीता सिन्हा, डॉ. वैद्यनाथ मिश्र, हिमकर श्याम, डॉ. मीरा सोनी, गिरिजा कोमल सोनी, कृष्णा विश्वकर्मा, आसित कुमार, अनिता रश्मि, सुनीता कुमारी, सुजाता प्रिय, कामेश्वर कुमार कामेश और विनोद सिंह गहरवार शामिल थे।
डॉ. वैद्यनाथ मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया, संचालन कामेश्वर कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण विश्वकर्मा बादल ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




