Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsOngoing Protest of Contract Staff in Ranchi for 78 Days Threat of Suicide

पत्र देकर आत्महत्या की चेतावनी का शिक्षकेतर कर्मियों ने किया ऐलान

रांची में अंगीभूत कॉलेजों के अनुबंध शिक्षकेतरकर्मियों का धरना 78वें दिन भी जारी है। कर्मचारियों ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने नहीं आया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 24 June 2025 08:03 PM
share Share
Follow Us on
पत्र देकर आत्महत्या की चेतावनी का शिक्षकेतर कर्मियों ने किया ऐलान

रांची, विशेष संवाददाता। अंगीभूत कॉलेजों में इंटर के अनुबंध शिक्षकेतरकर्मियों का धरना मंगलवा रको 78वें दिन भी राजभवन के पास जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आया है। धरने में शामिल कर्मियों ने कहा कि उनकी मांगों को नहीं सुना गया तो वे जल्द ही राजभवन को पत्र देकर परिजनों के साथ आत्महत्या को विवश होंगे। वहीं, सामाजिक संगठनों ने सरकार से इस पर हस्तक्षेप की मांग की है और कहां है राजभवन और राज्य सरकार हल निकाले। कर्मचारियों ने कहा कि कालेजों में जब कर्मचारियों का अभाव था, तब उन्होंने इंटरमीडिएट के साथ स्नातक व स्नाकोत्तर की शिक्षा को भी बचाए रखा।

लेकिन आज उन्हें नौकरी से हटाया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।