ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीगवाहों को जागरूक करने के लिए चल रहा अभियान

गवाहों को जागरूक करने के लिए चल रहा अभियान

अपराध पर लगाम और पीड़ितों को न्याय तभी मिल पाएगा, जब गवाह निर्भिक होकर न्यायालय में निष्पक्ष गवाही देगा। गवाहों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर इन...

गवाहों को जागरूक करने के लिए चल रहा अभियान
हिन्दुस्तान टीम,रांचीThu, 29 Sep 2022 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी, संवाददाता।

अपराध पर लगाम और पीड़ितों को न्याय तभी मिल पाएगा, जब गवाह निर्भिक होकर न्यायालय में निष्पक्ष गवाही देगा। गवाहों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर इन दिनों जिला पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की टीमें गांवों में जाकर चौपाल लगाकर गवाह का महत्व बतलाने का काम कर रही है। गांव के लोगों को झारखंड विटनेश प्रोटेक्शन स्कीम 2019 की जानकारियां गांव के लोगों को दी जा रही है। इससे संबंधित पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस गांवों में डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा को खत्म करने के लिए भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें