राहे में महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आज
बुधवार को प्रखंड की होटलो पंचायत के फुलवार स्थित बहराबेड़ा मैदान में एकदिनी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। ग्रुप ए और ग्रुप बी में विभाजित टीमों के लिए विजेता को 50 हजार रुपये और उपविजेता को 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड की होटलो पंचायत के फुलवार स्थित बहराबेड़ा मैदान में बुधवार को एकदिनी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में एएल स्पोर्टिंग सरायकेला, एन 160 एफसी, मोनिका एफसी बुंडू और राजू इलेवन की टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रुप बी में युवा एफसी ओरमांझी, तरुण मुंडा एफसी बंता, जीडीजी एफसी सारंडा और आश्रिता एंजल क्वीन बुंडू की टीमें शामिल हैं। इनामी राशि के तहत विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद तथा उपविजेता को 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही तीसरे और चौथे स्थान पर रहनेवाली टीमों को 10-10 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।
इस टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल होंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


