मुरहू में एकदिवसीय हड़ताल से दो प्रमुख बैंक रहे बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

मुरहू प्रखंड में ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर एकदिवसीय हड़ताल का व्यापक असर पड़ा। बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक पूरी तरह बंद रहे, जिससे ग्राहकों को परेशानी हुई। हाट के दिन बैंक बंद रहने से छोटे व्यापारियों और किसानों को नकदी की कमी का सामना करना पड़ा। हड़ताल निजीकरण के विरोध में की गई थी।

मुरहू में एकदिवसीय हड़ताल से दो प्रमुख बैंक रहे बंद

मुरहू, प्रतिनिधि। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित एकदिवसीय हड़ताल का मुरहू प्रखंड में व्यापक असर देखने को मिला। हड़ताल के समर्थन में बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक पूरी तरह बंद रहे। सुबह से ही दोनों बैंकों के बाहर ताला लटका रहा, जिससे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। बैंक बंद रहने से लाखों रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। हाट का दिन होने के कारण बढ़ी परेशानी: गुरुवार को साप्ताहिक हाट लगने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में बैंकों में अधिक भीड़ रहती है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीद-बिक्री, मजदूरी भुगतान और अन्य जरूरतों के लिए बैंक पहुंचते हैं।

लेकिन हड़ताल के कारण बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा। छोटे व्यापारियों और किसानों को नकदी की कमी से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी भुगतान नहीं कर सके। पूर्व जानकारी नहीं मिलने से बढ़ी असुविधा: ग्राहकों ने बताया कि स्पष्ट सूचना या जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी और बढ़ गई। दूर-दराज के गांवों से खर्च कर आए लोगों को ताला बंद देखकर निराश लौटना पड़ा। कर्मचारियों ने बताई हड़ताल की वजह: बैंक कर्मियों के अनुसार हड़ताल निजीकरण के विरोध, पर्याप्त भर्ती, कर्मचारियों की सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों को लेकर की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।