
अंजुमन इदरीसिया का 'मिशन एकरा' पर सेमिनार 27 को
27 दिसंबर को रांची में अंजुमन इदरीसिया द्वारा मिशन एकरा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि आमिर इदरीसी होंगे। सेमिनार में इदरीसिया बिरादरी की शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा होगी और विकास के लिए ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
रांची, प्रमुख संवाददाता। अंजुमन इदरीसिया की ओर से 27 दिसंबर को मिशन एकरा पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन अंजुमन हॉल में किया जाएगा। सेमिनार में एसोसिएशन ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के फाउंडर आमिर इदरीसी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। अंजुमन इदरीसिया के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रांची में आमिर इदरीसी से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। सेमिनार के संयोजक मो. आफताब आलम ने बताया कि इस आयोजन में इदरीसिया बिरादरी की शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भागीदारी के विषय पर गहन चर्चा की जाएगी। साथ ही, सेमिनार में इदरीसिया बिरादरी के विकास की दिशा में ठोस निर्णय लेने पर भी विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो. नफीस इदरीसी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रो. डॉ. अली अहमद इदरीसी, गुरुग्राम के शाह अंबर, सिवान के प्रो. मो. मुस्लिम, जयपुर के मो. अय्यूब इदरीसी, राष्ट्रीय महामंत्री ई. अहमद, मो. इकरार इदरीसी, हाजी नफीस अनवर और डॉ. इमरान अहमद समेत अन्य शामिल होंगे। इस अवसर पर सज्जाद इदरीसी, खालिद उमर, जमील अख्तर, मुन्नवर हुसैन, अरकमा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




